लैट्रिन की जगह पर दर्द हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 12:31

पाइल्स में होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में असरदार हैं ये 5 घरेलू उपचार:-

पपीता

पपीता में शक्तिशाली पाचन एंजाइम 'पपैन' होता है, जो कि कब्ज और खूनी बवासीर का इलाज करने में काफी मददगार है. पपीता विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, इसे नाश्ते में भी लिया जा सकता है. यही नहीं इसके जूस को गुदा वाले हिस्से में लगाने से भी फर्क महसूस होगा.

अरंड का तेल

रोजाना रात में दूध के साथ एक चम्मच अरंड का तेल लेने से सुबह के समय दर्द कम महसूस होगा. यह तेल मल को नरम करने में मदद करता है. इससे गुदा वाले हिस्से में नसों पर दबाव कम पड़ता है और दर्द कम होता है.

छाछ

बवासीर से राहत पाने का अच्छा उपाय है छाछ का सेवन. एक गिलास छाछ में एक चुटकी नमक और एक चौथाई चम्मच अजवाइन मिलाकर रोजाना पिएं. इससे बवासीर की वजह से होने वाली परेशानी दूर होती है.

ईसबगोल

ईसबगोल एक घुलनशील डाइटरी फाइबर का बेहतरीन स्रोत है. एक गिलास गर्म पानी या दूध में एक चम्मच ईसबगोल भूसी मिलाएं और सोते समय इसे पिएं. इससे मल त्याग करते समय दर्द कम हो जाएगा. यह एक रामबाण इलाज के तौर पर जाना जाता है.

हरीतकी

आयुर्वेदिक उपचार में हरीतकी एक शानदार जड़ी-बूटी है, जो कि सूखी और खूनी बवासीर में फायदेमंद है. हरीतकी पाउडर का एक चम्मच रोजाना तीन बार दिन में दूध के साथ लिया जा सकता है. यह कब्ज से राहत देती है और दर्द व सूजन को कम करती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info